Homeखबर स्तम्भसृजन कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
सृजन कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने 2 से 5 सितंबर तक होने वाले विशेष कार्यक्रम की दी जानकारी
हाइलाइट्स:
-
नया परिषदन भवन में जिला कांग्रेस कमेटी ने की प्रेस वार्ता
-
संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत 2 से 5 सितंबर तक होगा विशेष आयोजन
-
गिरिडीह के लिए गुजरात के विधायक इमरान खेड़ावाला बने पर्यवेक्षक
-
तीन सहायक पर्यवेक्षक – जेपी पटेल, सोनाराम सिंकू और आभा सिन्हा नियुक्त
-
संभावना: अक्टूबर तक जिला कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष
-
कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर किया मंथन
गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को नया परिषदन भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि 2 सितंबर से 5 सितंबर तक जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस संगठन में फेरबदल और जिला अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को लेकर काम आगे बढ़ेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि कांग्रेस पार्टी ने सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। गिरिडीह जिले के लिए गुजरात से विधायक इमरान खेड़ावाला को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके साथ तीन सहायक पर्यवेक्षक रहेंगे — पूर्व मंत्री जेपी पटेल, विधायक सोनाराम सिंकू और आभा सिन्हा।
बताया गया कि 2 से 5 सितंबर तक जिले के अलग-अलग प्रखंडों और मंडल अध्यक्षों के बीच पर्यवेक्षक बैठक और दौरा करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं से भेंट कर उनकी राय और भावनाओं को समझा जाएगा। इसके बाद पूरी रिपोर्ट दिल्ली मुख्यालय को भेजी जाएगी।
धनंजय सिंह ने कहा कि संभावना है कि अक्टूबर में जिला कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। वहीं प्रदेश सचिव अजय कुमार सिंहा उर्फ मंटू ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष की नई नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है और आगे की रणनीति पर प्रेस वार्ता में मंथन हुआ।
प्रेस वार्ता के दौरान उपेंद्र सिंह, संतोष राय, राजेश धुरी, शेखर सिंह, वरुण कुमार, मदन लाल विश्वकर्मा, समीर खान, अमित सिंहा, मंजुल अंसारी, सुलेमान अख्तर, राजा अंसारी, इमरान अंसारी समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।