Thursday, October 16, 2025
Homeखबर स्तम्भरांची में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक, आंदोलनकारियों के अधिकारों की...

रांची में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक, आंदोलनकारियों के अधिकारों की रक्षा पर जोर

झंडा चौक कार्यालय में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी जुटे, सरकार से बाल-बच्चों के अधिकार देने की मांग, संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा ही अलग राज्य का मूल उद्देश्य

 हाइलाइट्स (Highlights):

  • डोरंडा स्थित झंडा चौक के पास हुई रांची जिला इकाई की बैठक
  • बड़ी संख्या में महिला-पुरुष आंदोलनकारी शामिल हुए
  • सरकार से आंदोलनकारियों को उनके बाल-बच्चों के अधिकार देने की मांग
  • पुष्कर महतो बोले जल, जंगल, जमीन और माय-माटी की रक्षा जरूरी
  • भ्रष्टाचार पर रोक और आंदोलनकारियों के सम्मान की रक्षा पर जोर

विस्तार :

रांची के डोरंडा स्थित झंडा चौक के पास झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष आंदोलनकारी, पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

मौके पर मुख्य अतिथि और मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि सरकार को झारखंड आंदोलनकारियों को उनके बाल-बच्चों के अधिकार शीघ्र उपलब्ध कराने होंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा और रांची जिला के आंदोलनकारियों की इसमें बड़ी भूमिका होगी।

आंदोलन के मूल्यों की याद दिलाई

पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलन के बलिदान से बना है। इसलिए यहां की जल, जंगल, जमीन और माय-माटी की रक्षा करना तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना ही अलग राज्य के गठन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए।

बैठक में वक्ताओं ने आंदोलनकारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार से ठोस पहल करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular