Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भचतरा में मूसलाधार बारिश से तबाही : 40 से अधिक पशुओं की...

चतरा में मूसलाधार बारिश से तबाही : 40 से अधिक पशुओं की मौत, दर्जनों कच्चे मकान ध्वस्त

गिद्धौर प्रखंड के कई गांवों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल मदद की मांग की

गिद्धौर (चतरा) : शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। लगातार बारिश और वर्षा जनित हादसों से जहां दर्जनों कच्चे मकान ढह गए, वहीं अलग-अलग गांवों में करीब 40 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

कटघरा, चंदाबांध, गिद्धौर, सिमरातरी और सिंदुआरी खुर्द समेत कई गांवों में दर्जनों मवेशी पानी और मलबे की चपेट में आ गए।

  • कटघरा के सत्येंद्र दांगी के 7 बकरा और 13 बकरी

  • रामलाल दांगी की 3 गाय

  • चंदाबांध के बालेश्वर दांगी की 1 गाय और तारकेश्वर दांगी की 3 गाय

  • द्वारिका दांगी का 1 बैल

  • गिद्धौर के लखन दांगी के 10 बकरा

  • सिमरातरी के विकास दांगी की 1 बकरी और 1 गाय

  • आदित्य भुइयां की 2 गाय

  • सिंदुआरी खुर्द के मो. नेजाम का 1 बैल

सभी मवेशी बारिश और बाढ़ की चपेट में आकर मारे गए

वहीं दूसरी ओर बरियातु, गांगपुर, सिमरातरी और बघमरी गांवों में दर्जनों कच्चे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए।
बरियातु गांव के मुंसी यादव, सीताराम यादव और निर्मल यादव, गांगपुर के बाली भुइयां, खिरिया देवी, रेणु देवी, केशव कुमार, सहोदरी देवी, सम्भु साव, सिमरातरी के आदित्य भुइयां और बघमरी के हीरामनी मुंडू के मिट्टी के घर गिर जाने से परिवारों को शरण के लिए पड़ोसियों पर निर्भर रहना पड़ा है।

प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से आपदा राहत सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द मदद नहीं मिली तो आने वाले दिनों में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular