Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भनगर निगम द्वारा संचालित 14 योजनाओं का नगर विकास मंत्री ने किया...

नगर निगम द्वारा संचालित 14 योजनाओं का नगर विकास मंत्री ने किया शिलान्यास

गिरिडीह सदर विधायक और झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को नगर निगम द्वारा संचालित 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सीएमआर रोड भाभनटोली रोड पीसीसी सड़क निर्माण, एकाडेमी मैदान में समतलीकर्ण, विद्यालयों में मिट्टी भराई और अन्य आधारभूत संरचनाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

शिलान्यास समारोह स्टेशन रोड स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर आयोजित किया गया, जहां मंत्री सोनू ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, विभागीय अधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

मंत्री सोनू ने कहा कि ये योजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और शहरवासियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता सड़क, जलनिकासी, शिक्षा और स्वच्छता जैसी मुख्य सुविधाओं में सुधार करना है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि योजनाओं के पूरा होने के बाद सड़कों पर जाम और जलजमाव की समस्या कम होगी और स्कूलों में बेहतर माहौल तैयार होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन कार्यों से इलाके की कई लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और शहर की तस्वीर बदलेगी। वही इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज तह, अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, रॉकी सिंह, अनिल गुप्ता, शिवम आजाद, दिलीप रजक, राकेश रंजन, सुमित कुमार नौशाद अहमद चांद सहित कई कार्यकर्ता और निगम कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular