Friday, May 1, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का जनता दरबार, किसानों की समस्याओं...

रांची: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का जनता दरबार, किसानों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई

रांची: रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में मांडर विधायक एवं कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

जनता दरबार में मंत्री ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि कुछ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को पत्राचार कर निपटाने का निर्देश दिया।

प्रमुख बातें:

जनता ने बिजली बिल, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, गंभीर बीमारी योजना से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।

किसानों के लिए फिलहाल 6 रैक यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है, जल्द ही आपूर्ति बढ़ाई जाएगी।

कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले दुकानदारों का लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाएगा।

यूरिया आपूर्ति को लेकर मंत्री की होलसेलरों के साथ बैठक होगी।

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश।

मंत्री ने कहा कि झारखंड के किसानों को किसी भी हाल में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अतिवृष्टि से हुए फसल या मकान के नुकसान की जानकारी अंचल अधिकारियों को दें, ताकि उपायुक्त स्तर पर तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular