Thursday, October 29, 2026
Homeक्राइमगिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग दबोचा, दो साथी मौके से...

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग दबोचा, दो साथी मौके से भागे

गिरिडीह–  गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र से साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस दौरान दो अन्य अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तकमुल अंसारी (38 वर्ष), पिता–अब्दुल रहमान, ग्राम–बनसिम्मी, थाना–मारगोमुण्डा, जिला–देवघर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर छापेमारी

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि गाण्डेय से डाकबंगला जाने वाली मुख्य सड़क के पास मनियाडीह गाँव में कुछ लोग फोन के माध्यम से साइबर ठगी कर रहे हैं। इसके आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। दल में पु.नि. गुंजन कुमार, पु.नि. पुनीत कुमार गौतम, स.अ.नि. गजेन्द्र कुमार, स.आ. 68 अभिमन्यु कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने देवघर निवासी तकमुल अंसारी को धर दबोचा, जबकि दो अन्य आरोपी मकबुल अंसारी (35 वर्ष), ग्राम–बनसिम्मी, थाना–मारगोमुण्डा, जिला–देवघर एवं छोटू अंसारी उर्फ मो. फारूक, पिता–लियाकत अंसारी, ग्राम–फुलजोरी, थाना–गाण्डेय, जिला–गिरिडीह मौके से फरार हो गए।

इस तरह करते थे साइबर ठगी

गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वे लोग गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर डालते थे। जब कोई मरीज डॉक्टर का नंबर सर्च कर उस नंबर पर कॉल करता, तो वे उसके व्हाट्सएप पर एक फर्जी APK फाइल भेजकर ठगी कर लेते थे।

इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या–31/2025 (दिनांक 19.08.2025) के तहत तीनों अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular