Friday, October 17, 2025
Homeखबर स्तम्भवोट अधिकार यात्रा : सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ कांग्रेस प्रदेश...

वोट अधिकार यात्रा : सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश नवादा के लिए रवाना

रांची- झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आज भव्य वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा में सैकड़ों गाड़ियों का विशाल काफिला शामिल हुआ, जो रांची से नवादा के लिए रवाना हुआ।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

इस अवसर पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, उपनेता राजेश कच्छप, विधायक रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विकसल, सोनाराम सिंकू, रविंद्र सिंह, सतीश पॉल मुजनी, केदार पासवान, जयशंकर पाठक, ज्योति सिंह माथारू, किशोर सहदेव, आलोक दुबे, शांतनु मिश्रा, एम. तौसीफ, अभिलाष साहू, अमरिंदर सिंह, विनय सिंह, विनय सिन्हा, दीपू कमल ठाकुर, अजय जैन, अजय सिंह, रविंद्र वर्मा, सुल्तान अहमद, शमशेर आलम, अरुण साहू, विनोद कुशवाहा, मुन्ना सिंह, प्रमोद दुबे, राकेश किरण महतो, चंद्रशेखर दास, सचिदा चौधरी, सत्यनारायण सिंह, धनंजय तिवारी, विजय चौबे, विनय उरांव, सतीश केडिया, ईश्वर आनंद, नरेश वर्मा, जवाहर महतो सहित सैकड़ों नेता शामिल रहे।

लोकतंत्र और वोट अधिकार का संदेश

कांग्रेस पार्टी ने इस यात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक के वोट अधिकार के संरक्षण और जन-जागरूकता को अपना संकल्प बताया। पार्टी का कहना है कि यह यात्रा जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular