Tuesday, April 28, 2026
Homeखबर स्तम्भपत्रकार ने रक्तदान कर बचाई बिरहोर परिवार की जान

पत्रकार ने रक्तदान कर बचाई बिरहोर परिवार की जान

सदर अस्पताल में O+ ब्लड की कमी पर पत्रकार सतेंद्र कुमार मित्तल ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिया समाज को प्रेरणादायक संदेश

विस्तार

सदर अस्पताल, चतरा में भर्ती एक बिरहोर परिवार के सदस्य की जान उस समय बच गई जब चतरा के पत्रकार सतेंद्र कुमार मित्तल ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार, मरीज को O+ रक्त की तत्काल आवश्यकता थी, लेकिन रेड क्रॉस ब्लड बैंक में यह रक्त उपलब्ध नहीं था। इस पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव ने पत्रकार सतेंद्र मित्तल से रक्तदान का आग्रह किया। उन्होंने बिना किसी देरी के रक्तदान किया, जिससे बिरहोर परिवार का सदस्य जीवनदान पा सका।

रक्तदान के बाद मित्तल ने कहा
हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि यह हमारे शरीर में नया रक्त बनने और ताजगी का एहसास कराता है।”

यह घटना न केवल मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि समाज में रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने वाली प्रेरणादायक मिसाल भी बनी।

RELATED ARTICLES

Most Popular