गिद्धौर : जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए दो परिवार कई माह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। पंचायत सचिव से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक फरियाद लगाई गई। लेकिन उसकी फरियाद पर अब तक किसी ने संज्ञान नहीं लिया। एक आदिवासी परिवार पंचायत कार्यालय से लेकर प्रखंड कार्यालय तक दर-दर अपने बच्चों का प्रमाण पत्र बनाने के लिए भटक रहा है। पर जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने से उसके कई काम रूके हुए हैं। प्रखंड के बारियातु पंचायत स्थित बघमरी गांव के पौलूस हंसा के पुत्र मर्सियाली हंसा व मतीयम नाग के पुत्री असवंती नाग का जन्म प्रमाण पत्र पिछले नौ माह से नहीं बन पा रहा है। वैसे में परिजन काफी परेशान हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर परिजन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगातार काट रहे हैं। परंतु जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। बताया गया की जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर नवंबर 2024 में वर्तमान पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया के पास आवेदन के साथ-साथ सारे दस्तावेज जमा किया था। परंतु टाल मटोल करते हुए नौ माह बीत गया। पर अब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। स्वजनों ने उपायुक्त से दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है।