Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह-डुमरी रोड बराकर पुल के पास दो गाड़ियाँ में आमने-सामने...

गिरिडीह-डुमरी रोड बराकर पुल के पास दो गाड़ियाँ में आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

गिरिडीह : गिरिडीह डुमरी राष्ट्रीय राजमार्ग 114 A पर  बराकर पुल के समीप दो चार पहिया वाहन बुरी तरीके से दुर्घटनाग्रस्त हो गए।सड़क दुर्घटना में दोनों वाहनों के बुरी तरीके से परख्च्चे उड़ गए ।जानकारी के मुताबिक देर रात पुल के पहले असंतुलित होकर  गाड़ी संख्याJH04AD0353 काले रंग की स्कार्पियो एसयुभी वही गाड़ी संख्या UP32HB5655 सफेद रंग की मारुति सिडान कार  पेड़ से जा टकराई दोनो वाहन बारी बारी से दुर्घटनाग्रस्त हो गए ।पास में चाय की दुकान चलाने वाली महिला ने बताया कि देर रात तेज आवाज आई जिसके बाद हम बाहर आए तो देखा कि दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए है और उसमें सवार लोग घायल हो गए है फिर सभी इलाज के लिए अस्पताल चले गए । बता दे की कुछ दिनों पूर्व भी इसी पुल पर दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए थे इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के द्वारा सड़क के दोनों किनारे स्पीड ब्रेकर भी बनाए गए थे बावजूद इसके सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular