Tuesday, April 28, 2026
Homeखबर स्तम्भशिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, रामगढ़ में कल अंतिम संस्कार...

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, रामगढ़ में कल अंतिम संस्कार किया जाएगा

झारखंड के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर को दिल्ली से विशेष विमान के जरिए रांची लाया गया।

पार्थिव शरीर को एक सजे हुए वाहन में रखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन भी मौजूद थे। पार्थिव वाहन एयरपोर्ट से राजधानी रांची की सड़कों से गुजरते हुए मोरहाबादी मैदान स्थित सरकारी आवास लाया गया, जहां आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। बालिका आदिवासी छात्रावास की सैकड़ो छात्राएं मोराबादी स्थित गुरुजी के आवास के बाहर सड़क के दोनों किनारे श्रद्धांजलि देने के लिए खड़ीं हैं |

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उन्हें मंगलवार को पार्टी कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और नेता श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular