Friday, May 1, 2026
Homeखबर स्तम्भतेज बारिश में ध्वस्त हुआ कच्चे घर

तेज बारिश में ध्वस्त हुआ कच्चे घर

हंटरगंज प्रखण्ड के तरवागड़ा पंचायत अंतर्गत बोडा में बुधवार को तेज बारिश के चलते एक व्यक्ति का कच्चा घर ढह गया। घटना के समय सपरिवार बोल बम में थे। जब शुक्रवार सुबह घर पहुंचे तो देखा कि घर ढह गया है।पीड़ित गृह स्वामी जितेंद्र साहू ने कहा कि उसके घर के गिरने से उसे गृहस्थी और राशन के नुकसान के कारण करीब 25,000 रुपये की क्षति हुई है।

सरकारी सहायता की अपील
पीड़ित ने शासन-प्रशासन से अपेक्षा की है की सरकारी सहायता के तहत आवास मुहैया कराया जाए, ताकि मेरी मुश्किलें कम हो सकें।
स्थानीय मुखिया चमेली देवी का कहना है कि इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सरकारी मदद की आवश्यकता अधिक होती है, खासकर जब गरीबों के घरों को नुकसान पहुंचता है। शासन को इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने का पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular