Thursday, June 25, 2026
Homeखबर स्तम्भखेत जोताई करने गया युवक करंट लगने से गंभीर रूप से घायल

खेत जोताई करने गया युवक करंट लगने से गंभीर रूप से घायल

गिद्धौर थाना क्षेत्र के गुरवाही के खरीकटांड़ में खेत जोताई करने के क्रम में बिजली करंट के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि एक भैंसा की मौत घटना स्थल पर हो गई।घायल युवक केंदुआ गांव निवासी प्रयाग यादव का 35 वर्षीय पुत्र धनेश्वर यादव है।घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां डॉक्टरों ने इलाज कर बेहतर इलाज के लिए युवक को हजारीबाग रेफर कर दिया गया।युवक की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि युवक धान रोपाई को लेकर भैंसा से खेत में हल चला रहा था।खेत में बिजली की खंभे में लगे सपोट तार के करंट प्रवाहित हो रहा था जिसके चपेट में आ गया।जिससे एक भैंसा रस्सी तोड़कर भाग गया।जबकि दूसरा भैंसा की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular