Wednesday, April 29, 2026
Homeखबर स्तम्भचतरा जिला राजद परिवार की ओर से सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का...

चतरा जिला राजद परिवार की ओर से सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया

चतरा झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, राजद परिवार की ओर से कल जिला परिषर स्थित होटल में सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी चतरा जिला राजद अध्यक्ष नवलकिशोर यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस समारोह में राष्ट्रीय जनता दल चतरा जिला पदाधिकारी, जिले के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, वरिष्ठ सम्मानित कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, सदस्यीय और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 31 जुलाई को सुबह 11 बजे होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अंत में, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से समय पर पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular