Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भपीरामल फाउंडेशन दिल्ली की टीम पहुंची विद्यालय कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

पीरामल फाउंडेशन दिल्ली की टीम पहुंची विद्यालय कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

 

गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा में पीरामल फाउंडेशन की टीम बुधवार को पहुंची।दिल्ली की टीम में प्रोग्राम डायरेक्टर दिव्यानी प्रोग्राम लीड अमृता एवं जिला लीड अमित भारती शामिल थे। टीम सदस्यों ने कई विषयों से संबंधित विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों के साथ बैठक किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों को विद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही।उन्होंने कहा की विद्यालय के  विकास के लिए ग्राम पंचायत की भूमिका एवं योगदान अहम हैं विद्यालय की हर समस्या का जानकारी पंचायत मुखिया को मिलनी चाहिए इस संबंध में भी पंचायत मुखिया निर्मला देवी से घंटो बात किया। उसके बाद विद्यालय के शिक्षकों से उनके परिचय प्राप्त किया।और बच्चों को अच्छे शिक्षा के साथ-साथ खेल,योग,संस्कृति की जानकारी  बच्चों के बीच बताया गया।मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी सहायक अध्यापक दीपेश्वरी यादव पंकज राणा विवेकानंद तिवारी विजय दांगी बैजनाथ दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular