गिद्धौर : प्रखंड के बलबल बीआरसी में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया।गुरु गोष्ठी में बीईईओ मुख्य रूप से उपस्थित थे।उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से विद्यालय संचालन को लेकर कई जानकारी जुटाई।इस दौरान शिक्षकों को उल्लास कार्यक्रम,मध्यान भोजन, प्रोग्रेशन,बच्चो का आधार व अकाउंट के संबंध में चर्चा किया। उन्होंने शिक्षकों को उल्लास कार्यक्रम से संबंधित पंजी तैयार करने की बात कही।वहीं 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को खाता हर हाल में खुलवाने का निर्देश दिया।10 वर्ष से नीचे उम्र के बच्चों को उनके माता पिता के साथ खाता खुलवाने को कहा।साथ ही वैसे बच्चे जिनका आधार अब तक नहीं है उनका आधार बनवा कर खाता खुलवाने की बात कही।विद्यालय में बच्चों को मध्यान भोजन देने के साथ साथ इको क्लब संबंधी भी जानकारी दी गई।बैठक में बीपीओ बीआरपी सीआरपी अकाउंटेंट कंप्यूटर ऑपरेट सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।