Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भपटना के पारस अस्पताल में दिनदहाड़े फायरिंग, कैदी को गोली मारकर फरार...

पटना के पारस अस्पताल में दिनदहाड़े फायरिंग, कैदी को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

राजधानी पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक कैदी को चार अपराधियों ने गोली मार दी | गोली लगने वाला शख्स चंदन मिश्रा है, जो बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आया था| वह इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती था|

घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर, राजीव नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।बताया जा रहा है जिसे गोली लगी है, उसकी स्थिति गम्भीर है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके| हालांकि, अभी तक इस हमले के पीछे का मकसद और हमलावरों के बारे में पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है |

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular