जालंधर में दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का सोमवार शाम को एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद निधन हो गया। 114 वर्षीय फौजा सिंह पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे के किनारे सैर कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनने के बाद उनके प्रशंशको में शौक की लहर है।
फौजा सिंह के बेटे सुखविंदर सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार में अभी दो-तीन दिन लग जाएंगे। रिश्तेदार इंग्लैंड व कनाडा से आ रहे है। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा। शुक्रवार को अंतिम संस्कार होने की संभावना जताई जा रही है। ज्ञात हो की फौजा सिंह दोपहर बाद साढे़ तीन बजे अपने गांव ब्यास पिंड के पास पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे के किनारे सैर करने निकले थे। वह सड़क पार करने लगे तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।