Saturday, May 9, 2026
Homeखेल जगत44 के हुए कैप्टन कूल, महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना...

44 के हुए कैप्टन कूल, महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं

रांची-  आज, 7 जुलाई 2025 को भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चहेते खिलाड़ी अपने महेंद्र सिंह धोनी अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर है। इनका जन्म 07 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था उस समय ये बिहार में आता था अब रांची झारखंड का हिस्सा है।इस छोटे शहर से निकल कर उतार चढ़ाव को देखते हुए कैप्टन कूल धोनी ने क्रिकेट में इतिहास रचा। 

धोनी ने क्रिकेट में विकेटकीपर और बल्लेबाज के रुप में क्रिकेट खेलते हुए टीम इंडिया के कप्तान तक बने।क्रिकेट जगत में इन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं।भारत के सबसे सफल कप्‍तान है महेंद्र सिंह धोनी। इहोंने  अपनी कप्‍तानी में भारत को सबसे पहले T20 विश्‍व कप 2007 जीताया था। 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में टीम इंडिया ने वनडे विश्‍व कप जीता था। वहीं 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था।

2014 में महेंद्र सिंह धोनी ने सबको चौंकाते हुए टेस्ट क्रिकेट से संयास ले लिया। 2017 में कैप्टन कूल ने सीमित ओवरों की कप्तानी को भी छोड़ दिया।  उनका आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था। उन्होने  5 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से भी विदाई ले ली।

धोनी का करियर देखे तो आंकड़ों में बेमिसाल रहा उन्होंने 350 वनडे में 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए है इसमें उन्होने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाया हैं। टेस्ट कि बात करें तो 90 मैचों में 4876 रन और 6 शतक शामिल है। वहीं 98 T20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1617 रन बनाए। आईपीएल में धोनी आज भी चेन्नई सुपर किंग्स की जान हैं। उन्होंने अब तक 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं साथ ही अपनी कप्तानी में CSK को 5 बार चैंपियन भी बनाया।

धोनी ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम तो रोशन किया ही साथ ही बिजनेस की दुनिया में भी धमाल मचा रखा है। आपको जानकर कोई हैरानी नहीं होगी कि MS Dhoni की नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्‍यादा है। ऐसी जानकारी है कि धोनी, सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। ऐसे में उनकी कमाई आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।

धोनी ने कई क्षेत्रों में निवेश किया जिनमें स्पोर्ट्स, रियल एस्टेट, फैशन, और मनोरंजन शामिल हैं। उनकी कंपनी ‘रांची रेज’ हॉकी टीम और ‘धोनी स्पोर्ट्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स ने उन्हें नई पहचान दी। वो कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांड एम्बेसडर हैं, जिनसे उनको अच्छी कमाई होती है। 

धोनी का कार और बाइक का शौक किसी से छिपा नहीं है। वह अक्‍सर रांची की सड़कों पर राइड करते दिखते रहते है। बाइक की बात करें तो धोनी के पास 70 के करीब कलेक्‍शन है। धोनी के कलेक्‍शन में डुकाटी 1098, कॉन्फेडरेट हेलकैट X132,  हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, और कावासाकी निंजा H2 जैसे मशहूर मॉडल शामिल हैं।

धोनी को  बाइक से ही नहीं कारों से भी बेहद प्यार है उनके पास फेरारी 599 जीटीओ, लैंड रोवर फ्रीलैंडर, निसान जोंगा, पोंटियाक फायरबर्ड ट्रांस एम,  जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, हम्मर एच2, ऑडी क्यू7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, जीएमसी सिएरा, मर्सिडीज बेंज जीएलई और रोल्स रॉयस सिल्वर शैडो जैसी कारें हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular