Sunday, October 11, 2026
Homeखबर स्तम्भ400 करोड़ की लागत, 101 पिलरों पर खड़ा, रातू रोड में 4.1KM...

400 करोड़ की लागत, 101 पिलरों पर खड़ा, रातू रोड में 4.1KM का एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर तैयार

जाम से जूझ रहे रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर तैयार है। 3 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के मौके पर ओटीसी मैदान में एक सभा भी होगी, जिसे केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर एनएचएआई को केंद्रीय मंत्रालय से अनुमति पत्र प्राप्त हो चुका है। इस दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, एनएचएआई के अधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। कचहरी चौक से ओटीसी मैदान तक 4.1 किमी लंबे ये कॉरिडोर है, जिससे 45 मिनट का सफर महज 4 मिनट में तय किया जा सकेगा।
वही उद्घाटन को लेकर ओटीसी मैदान में सभा के लिए विशाल हैंगर तैयार किया जा रहा है। मंच और सभा स्थल के निर्माण में दिन-रात कर्मी जुटे हुए हैं। और उद्घाटन से पहले कॉरिडोर से जुड़े सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के कामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
ज्ञात हो कि करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बने इस कॉरिडोर का निर्माण अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ था और महज ढाई वर्षों में यह तैयार हो गया। 4.1 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 101 पिलर और 102 स्लैब लगाए गए हैं। इसमें मुख्य ब्रिज की लंबाई 3.6 किलोमीटर और पिस्का मोड़ से इटकी रोड तक 600 मीटर लंबा रैंप शामिल है। पंडरा रोड में अप और डाउन दोनों रैंप बनाए गए हैं, जबकि इटकी रोड में केवल डाउन रैंप की व्यवस्था है। वही कॉरिडोर के नीचे घास, सजावटी पौधे लगाए गए हैं, जिन्हें सुरक्षा देने के लिए लोहे की ग्रिल से घेरा गया है। इसी के साथ रंगाई-पुताई से यह इलाका और भी सुंदर दिखाई देगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular