रांची-झारखंड में मानसून की एंट्री हो चुकी है।कुछ दिनों में झारखंड में लगातर भारी बारिश देखी जा रही है। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई हैं। ज्ञात हो कि शनिवार को मौसम साफ रहा। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आसमान आंशिक रूप से साफ दिखा और बाद में बादल हटने से हल्की धूप भी निकली। पिछले 24 घंटों में रांची में सबसे ज्यादा 210.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: Israel-Iran War- ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमला
फिर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने 26 जून तक राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 जून, 24 जून और 25 जून को भारी बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के वजह से 26 जून तक सूबे के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा और वज्रपात की भी संभावना रहेगी। बदरा बरसने की संभावना राजधानी रांची, खूंटी, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलें शामिल हैं। इसके साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।