Wednesday, April 29, 2026
Homeखबर स्तम्भसंजय सेठ के द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया

संजय सेठ के द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया

राजधानी रांची के सांसद कार्यालय मोहन कंपलेक्स अरगोडा मे भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया | एवं इस प्रेस वार्ता के माध्यम से आगामी 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई |

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र कुम्हारिया गांव के पीएमसी स्कूल  मे 21 जून को सुबह 5:30 योग का आयोजन किया जाएगा | जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहेंगे | देश में लगभग 1लाख स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है | इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 175 देश में  योगा किया जायेगा | शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग कारगर साबित होता है |

 

RELATED ARTICLES

Most Popular