गिरिडीह : 21 जून को आयोजित होने वाले 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला स्तर पर टाऊन हॉल में किया जाएगा | इसके साथ ही सभी अंचल प्रखंड कार्यालयों में भी स्थानीय स्तर पर आयोजित करने हेतु उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया | कार्यक्रम का आयोजन टाऊन हॉल में प्रातः 6:00 बजे से किया जाएगा।संबंधित पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया ।जिला आयुष अधिकारी को योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था, अभ्यास सत्र तथा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास की रूपरेखा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर प्राथमिक उपचार, पेयजल एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।योग में स्वच्छ वातावरण का विशेष महत्व है इस हेतु नगर निगम को इस हेतु आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिया गया।सभी प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालय प्रधान को निदेशित किया गया कि निश्चित रूप से इस अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने परिसर में इसका आयोजन करें जिसमें सभी कार्यालय कर्मियों के साथ साथ उस क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करें।साथ ही अपने क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित करें।