रांची : अनगड़ा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक और घटना जोन्हा जलप्रपात पर घटी, जहां दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची में म्यूजिक टीचर पद पर कार्यरत माईकल घोष (उम्र 40 वर्ष) झरने की तेज धार में बह गए। माईकल घोष मूल रूप से धनबाद के निवासी थे और वर्तमान में अलकापुरी, डीबडीह, रांची में रहते थे।
उनके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत पर्यटक मित्रों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस, पर्यटक मित्रों और ग्रामीणों की मदद से शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेज धार और बढ़े हुए जलस्तर के कारण उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। अनगड़ा पुलिस और पर्यटक मित्रों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में लगी है, लेकिन जोन्हा फॉल की तेज धार और ऊंचाई के कारण बचाव कार्य में भारी कठिनाई हो रही है।
वह अपने दो दोस्तों पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामाद के साथ यूपी नंबर की गाड़ी (UP14CM1020) से जोन्हा पहुंचे थे। भारी बारिश के बावजूद तीनों ऊपर जीप लाइन क्षेत्र में चले गए और पर्यटक मित्रों की चेतावनी को नजरअंदाज कर पानी के करीब सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान माईकल फिसलकर तेज बहाव में बह गए।