रांची : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू 6 दिवसीय प्रवास पर 7 जून को रांची आ रहे हैं | प्रवास के दौरान वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ राज्य के विभिन्न जिलों के कार्यक्रमों के बैठक में हिस्सा लेंगे | 8 जून को सिमडेगा ,चाईबासा और 9 जून को रामगढ़ ,बोकारो 10 जून को लातेहार ,चतरा 12 जून को लोहरदगा , गुमला में जिला अध्यक्षको जिला पर्यवेक्षकों को उल पर्यवेक्षकों को ब्लॉक अध्यक्षको ब्लॉक पर्यवेक्षकों और मंडल अध्यक्षको के साथ बैठक करेंगे | के राजू 11 जून को रांची में पेसा नियमों पर परामर्श करगें | SC नेताओं के साथ बैठक करेंगे |12 जून को रात के राजू बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे |