Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भदुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का PM मोदी ने किया उद्घाट

दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का PM मोदी ने किया उद्घाट

जम्‍मू-कश्‍मीर में बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज ‘चिनाब ब्रिज’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को समर्पित कर दिया है | इस दौरान पीएम मोदी हाथ में तिरंगा लेकर चिनाब ब्रिज पर चलते हुए नजर आए | इस दौरान उन्होंने रेलवे के अफसरों और ब्रिज बनाने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की।

PM रेल इंजन में बैठकर चिनाब ब्रिज से केबल स्टे अंजी रेल ब्रिज तक पहुंचे और उसका भी उद्घाटन किया। इसके बाद वे कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचे और कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ‘व्यू प्वाइंट’ तक गए और उन्हें नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इंजीनियरिंग के उत्कृष्ट नमूने के तौर पर चिनाब पुल के बारे में जानकारी दी गई। यह पुल पेरिस स्थित एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular