Wednesday, September 2, 2026
Homeखबर स्तम्भRCB का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेगी 10-10 लाख की...

RCB का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेगी 10-10 लाख की मदद, घायल के लिए फंड बनाएगी टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : आईपीएल 2025 की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने हादसे को लेकर बड़ा कदम उठाया है | बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी | अब फ्रेंचाइज़ी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है|

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बयान में कहा, ”कल बेंगलुरु में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने आरसीबी परिवार को बहुत पीड़ा और दर्द पहुंचाया है। सम्मान और एकजुटता के प्रतीक के तौर आरसीबी 11 मृतकों के परिवारों में से प्रत्येक को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा करती है। वहीं हादसे में घायल प्रशंसकों की मदद के लिए ‘आरसीबी केयर्स’ नाम से एक विशेष फंड भी शुरू किया जा रहा है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular