Homeखबर स्तम्भरीवा में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलटा ट्रक, सात...
रीवा में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलटा ट्रक, सात की मौत
मध्य प्रदेश के रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र के एनएच 30 में ये भीषण हादसा हुआ। सोहागी पहाड़ क्षेत्र में चलते हुए ऑटो रिक्शा पर एक ट्रक गिर गया। हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार 9 में से 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, ट्रक NH 30 से गुजर रहा था। तभी वह बेकाबू होकर ऑटो पर पलट गया। ऑटो में सवार सभी लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग मऊगंज के नईगढ़ी के रहने वाले थे। ट्रक प्रयागराज से रीवा की ओर जा रहा था।