Wednesday, March 11, 2026
Homeझारखंड4 से 5 दिनों तक बदला-बदला रहेगा झारखंड का मौसम

4 से 5 दिनों तक बदला-बदला रहेगा झारखंड का मौसम

रांची मौसम विज्ञान केंद्र मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी रांची में झमाझम भारी देखी जा रही है और कुछ दिनों से लगातार पड रहे गर्मी से राजधानी रांचीवासियो को राहत मिली है। इस मौसम के बदलाव का कारण है कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाओ का क्षेत्र बना है। जिसके कारण हवा झारखंड की तरफ आ रही है। साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है जो उत्तर पूर्व बिहार एवं उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में बना हुआ है। इन सिस्टम की मदद से नमी वाली हवा झारखंड की तरफ भी आ रही है। इसी वजह से रांची मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के मुताबिक थंडरस्टॉर्म एंड लाइटनिंग, ओलावृष्टि, तेज हवा और हल्की और मध्यम दर्ज की बारिश देखने को मिल रही है। यह बदला हुआ मौसमी गतिविधियां आने वाले चार-पांच दिनों तक देखने को मिलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular