Wednesday, March 11, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह मेँ शराब विक्रेता एजेंसी के खिलाफ कर्मियों ने किया प्रदर्शन, बकाया...

गिरिडीह मेँ शराब विक्रेता एजेंसी के खिलाफ कर्मियों ने किया प्रदर्शन, बकाया वेतन देने का किया मांग

गिरिडीह- गिरिडीह मेँ शराब बिक्रेता एजेंसी JMD के खिलाफ जिले भर के करीब 300 कर्मियों ने वेतन हड़पने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सारे कर्मी इस दौरान गिरिडीह डुमरी रोड के न्यू पपरावाटांड डीसी कार्यालय पहुंचे। शराब विक्रेता एजेंसी JMD के इंचार्ज राहुल सिंह पर वेतन दबाने का आरोप लगाया।

कर्मियों मेँ गया सिंह, पवन, दीपक समेत कई कर्मी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले छह माह से उनके वेतन को एजेंसी और उसके इंचार्ज राहुल सिंह ने साजिश के तहत रोक रखा है। उत्पाद अधीक्षक महेंद्र सिंह उन्हें कुछ बोलना तक जरुरी नहीं समझते। बताया कि दो करोड़ के करीब जिले भर के 300 कर्मियों का वेतन रोका गया है।

वही अब कुछ दिनों मेँ एक बार फिर वेवरेज कारपोरेशन लाटरी के जरिये शराब कि बिक्री करेगा। ऐसे मेँ बकाया वेटन मिलने कि उम्मीद खत्म होता जा रहा है। इधर उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देव सिँह ने कहा कि एजेंसी के माध्यम से कर्मियों का अटेंडेंस हर रोज बन रहा है. ऐसे मेँ एजेंसी को बकाया वेतन देना मज़बूरी है. नहीं देने पर एजेंसी के सिक्योरिटी से काट कर वेतन दिया जाना है. किसी कर्मी को परेशान होने कि जरूरत नहीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular