रांची- राजधानी रांची के अलंकार ज्वेलर्स में 1.34 करोड़ रुपये के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में अशोक नगर रोड नंबर-01 निवासी विवेक कुमार शुक्ला ने लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कराया है। इस मामले में विवेक कुमार ने दुकान में काम करने वाले चंद्रकांत कुमार पर संदेह जताया है कि हो सकता है इसी ने ये चोरी की हो।चंद्रकांत कुमार देवी मंडप रोड हेसल निवासी बताया जा रहा है।आरोपी को पुलिस तलाश रही है मगर वो फरार चल रहा है।
दरअसल दुकान में स्टॉक की तिमाही मिलान के दौरान पाया गया कि सोने की कई चेन और अंगूठी गायब है जिसके बाद दुकानदार के होश उड़ गए। शिकायतकर्ता ने अनुसार सीसीटीवी में खंगाला गया तो दिखा की चंद्रकांत कुमार चोरी कर रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। कई जगह छापेमारी भी कर रही है।
