रांची- वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर 3 मार्च को झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार के बजट में 7 से 10 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपये होने की संभावना है। साल 2024-25 में झारखंड का बजट आकार 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ रुपये का था। वहीं, आगामी बजट में सीएम हेमंत सोरेन की महत्वकांक्षी स्कीम मंईयां सम्मान योजना पर खास फोकस रहने वाला है।
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर अपना पहला बजट पेश करेंगे।इस बजट से लोगों की उम्मिदें जुड़ी है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार का बजट अबुआ बजट होगा। वित्त मंत्री राधा कृष्ण 9.30 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे बजट की कॉपी। 10 बजे पहुंचेगा विधानसभा। 12 बजे पेश करेंगे बजट।
3 मार्च 2025 को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा बजट पेश किया जाएगा, लेकिन विडंबना की बात ये है कि इस बार बिना नेता प्रतिपक्ष के बजट पेश होने जा रहा है। कई बैठकें होने के बावजूद भी नेता प्रतिपक्ष को चुनाव नहीं हो पाचा है।भाजपा की केंद्रीय कमेटी भी प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष को चुनने में देरी कर रही है।
