झारखंड मंत्रालय के सभागार में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड में शैक्षिक सुविधाओं के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के द्वारा तैयार किए गए 6 पोटलो का विधिवत शुभारंभ किया गया | इस शुभारंभ कार्यक्रम में संबंधित विभाग के पदाधिकारी के अलावे शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही | कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ साथ ही उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मान भी किया गया | एवं कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के द्वारा तैयार किए गए 6 पोटल का परिचय वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया |
कार्यक्रम के संबोधन में उच्च शिक्षा तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव ने लॉन्च किए गए 6 पोटलो के कार्य प्रणाली एवं विशेषताओं के बारे में प्रकाश डाला |
वही ई-गवर्नेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर कम सीओ ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के सभी शैक्षणिक संस्थानों में इजी एडॉप्शन हो जाए इसे लेकर लगातार हम लगातार प्रयासरत हैं |
वहीं उपस्थित खेलकूद युवा कार्य विभाग मंत्री ने कहा कि यह जो पोर्टल्स डिजाइन किए गए हैं वह यूजर फ्रेंडली हो, और झारखंड सरकार शैक्षणिक सुविधा के बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रहा है |