Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची शहर के कई हिस्सों में आज कटी रहेगी बिजली

रांची शहर के कई हिस्सों में आज कटी रहेगी बिजली

रांची के कई हिस्सों में आज दोपहर 11 बजे के बाद बिजली कटी रहेगी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र पॉलिटेक्निक के पावर ट्रांसफार्मर में मंगलवार को तेल डालने का कार्य किया जाएगा | जिसके कारण 11केवी बासरटोली और सुजाता फीडर से बिजली आपूर्ति दोपहर के 12.30 बजे से 01.30 बजे तक बाधित रहेगी।

इन मोहल्लों में भी कटी रहेगी बिजली

सब स्टेशन हरमू में सुबह 11.30 से शाम तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी | पुंदाग सब स्टेशन के दीपाटोली फीडर में भी इसी प्रकार के कार्य होंगे, जिससे पुंदाग फीडर से सुबह 11.30 से शाम तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति नहीं होगी | अशोक नगर सब स्टेशन के पुंदाग फीडर के कुनैर टोली, कडरू फीडर के अशोक विहार गेट नंबर एक के पास और अरगोड़ा फीडर के अमल्तास, अशोक नगर रोड नंबर चार में आरडीएसएस योजना से संबंधित कार्य किए जाएंगे, जिसके कारण इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी |

RELATED ARTICLES

Most Popular