गिद्धौऱ : झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के पंचायत स्तरीय कमेटी गठन को लेकर रविवार को बारियातु,पहरा व मंझगांवां पंचायत में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा व संचालन राजेश कुशवाहा ने किया।बैठक में मुख्य रूप से जेएमएम नेता बैद्यनाथ कुमार दांगी,यदुनंदन पांडेय,बहादुर दांगी,देवनारायण दांगी बिनोद ठाकुर संजय दांगी उपस्थित थे।बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से पहरा पंचायत अध्यक्ष रोहन यादव, उपाध्यक्ष फिरोज आलम,सचिव विकास रजक,सह सचिव किशुन उरांव,कोषाध्यक्ष बिनोद गुप्ता, संगठन सचिव सुनील यादव को बनाया गया। जबकि बारियातु पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष सुरेंद्र दांगी, सचिव प्रकाश यादव,सह सचिव दिनेश्वर भुइयां,कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव,संगठन सचिव भवानी यादव का मनोनयन किया गया।वहीं मंझगावां पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए संदीप दांगी, उपाध्यक्ष,सरवन कुमार,सचिव सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार,सहसचिव प्रताप कुमार, संगठन सचिव संतोष पासवान को सर्वसम्मति से बनाया गया।साथ ही सभी पंचायतों में कार्यकारिणी सदस्य भी बनाया गया है।मौके पर भोला साव, दिलीप दास,नारायण यादव,रघु यादव,नरेश यादव सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।