Saturday, March 15, 2025
Homeखबर स्तम्भसंथाल समाज की बैठक संपन्न

संथाल समाज की बैठक संपन्न

गिरिडीह : मरांग बुरु संस्थान गिरिडीह के बैनर तले संथाल समाज की एक बैठक शनिवार को  बस स्टैंड रोड स्थित परिसर भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मरांग बुरु संस्थान के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी रामलाल मुर्मू कर रहे थे। मौके पर कई जिलों के समाज से जुड़े लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान बताया गया कि पीरटांड़ प्रखंड के पारसनाथ पर्वत पर वर्षों से मरांग बुरु संथाल आदिवासियों का देव स्थल स्थापित है। इस स्थल को जैन समुदाय के द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि संथाल आदिवासियों का प्रसिद्ध देव स्थल रहने के कारण वर्षों से पूजा होते हुए आ रहा है। वैशाख पूर्णिमा में तीन दिवसीय धार्मिक पूजा का आयोजन भी किया जाता है और पूजा में बलि भी दी जाती है जिसे बंद करने के लिए जैन समुदाय के लोग कह रहे हैं। इस बाबत रामलाल मुर्मू ने बताया कि हम सभी के देव स्थल को जैन समाज के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। इसको लेकर हम सभी एकजुट हुए और इसे बचाने को लेकर 7 मार्च को उपायुक्त गिरिडीह के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। वही 12 मार्च को प्रतिवाद मार्च भी निकाला जाएगा। इसको लेकर एक संयोजक का गठन किया गया है जिसमें रामलाल मुर्मू महेश मुर्मू सुधीर बास्के दुर्गा चरण मुर्मू सुरेंद्र टुडू एतो बास्के सोनाराम मांझी रमेश हेंब्रम रमेश टुडू अनिल टुडू शंकर सोरेन को शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular