रांची- झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की तबीयत खराब हो गई है। जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस द्वारा दिल्ली ले जाया गया है। वे लगातार चिकित्सकों की निगरानी में हैं। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सेहत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने की सुचना मिलते ही JMM के कार्यकर्ताओं में चिंता देखी जा रही है। इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो कोरोना से भी ग्रसित हो चुके हैं। जिसके बाद उन्हें पूर्व में भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।लेकिन स्थिति नाजुक होने के बाद राजधानी ट्रेन से उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया था। इसी को देखते हुए एक बार फिर से उन्हें रांची से एयरएम्बुलेंस कर दिल्ली ले जाया गया है।
शिबू सोरेन 2005 से 2010 के बीच तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके है। वह आठ बार लोकसभा सदस्य रहे और अब राज्यसभा के सदस्य हैं। वह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। शिबू सोरेन ने औद्योगिक और खदान श्रमिकों और क्षेत्र के अल्पसंख्यक लोगों के समर्थन की मांग करके झामुमो के राजनीतिक आधार का सफलतापूर्वक विस्तार किया। साल 1987 में शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बने। शिबू सोरेन को झारखंड की राजनीति में कद्दावर नेता के रूप में पहचान है।