Wednesday, March 12, 2025
Homeखबर स्तम्भरोटरी नेत्र चिकित्सालय में आगामी 14 फरवरी से 21 फरवरी तक निःशुल्क...

रोटरी नेत्र चिकित्सालय में आगामी 14 फरवरी से 21 फरवरी तक निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप आयोजित की जाएगी

गिरिडीह : रोटरी नेत्र चिकित्सालय स्थित रोटरी सभागार में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 14 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कैंप के संयोजक विजय सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया अमेरिका से 21 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम द्वारा उक्त कैंप में लोगों के कटे होंठ,जलने से सिकुड़े हुए अंग,सटी हुई उंगलियां,विकृत कान,जन्म से त्वचा पर निशान का ऑपरेशन कर ईलाज किया जाएगा।

ज्ञात हो कि अमेरिका से डॉक्टरों की टीम 1987 पहली बार गिरिडीह आकर यहां प्लास्टिक सर्जरी कैंप लगाया था,उसके बाद हर दूसरे साल गिरिडीह आकर यहां  अपनी सेवा दे रहे हैं।

अभी तक इस कैंप के लिए कुल 105 लोगों का प्रारंभिक जांच कर ऑपरेशन हेतु चयन किया जा चुका है,अभी भी रजिस्ट्रेशन जारी है जो 13 फरवरी तक चलेगा,अधिक से अधिक लोगों को इस कैंप का लाभ मिल सके इसके लिए रोटरी गिरिडीह कृत संकल्प है।

इस प्रेस कॉफ्रेंस को रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, मयंक राजगढ़िया एवं अमित गुप्ता ने भी संबोधित किया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular