राँची : महिला हॉकी इंडिया लीग में दिल्ली एसजी पाइपर्स और उड़ीसा वॉरियर के बीच मैच खेला गया | मैच अवधि में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया दिल्ली की ओर से नवनीत कौर ने मैच के 28वे मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी | लेकिन उड़ीसा वॉरियर की एबी जेनसन ने 35वे मिनट में गोलकर टीम को बराबरी पर ला दिया | इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए पर सफलता नहीं मिली | इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ इसमें दिल्ली एसजी पाइपर की टीम ने तीन दो के अंतर से मैच में जीत दर्ज की | दिल्ली की कप्तान नवनीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया | नवनीत ने कहा कि आज हमारा आखिरी मैच था आज हम सोच कर आए थे कि अच्छा खेलना है |