Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन आयोजित

झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन आयोजित

रांची : राजधानी रांची के पुलिस मेंस एसोसिएशन के सभागार में झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय छठा राज्य सम्मेलन का शुभारंभ हुआ. जिनके खुले सत्र का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा किया गया. इस सम्मेलन में राज्य के कर्मचारी महासंघ से जुड़े सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इस दो दिवसीय महासम्मेलन में कर्मचारी महासंघ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श होना है और अपनी संबंधित मांगों को किस प्रकार से राज्य सरकार के पास आग्रह किया जाए इस विषय में भी चिंतन किया जाना है.

महासम्मेलन में आए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी महासंघ की ओर से अपने विषय और विसंगतियों को लेकर सरकार के समक्ष मांग रख ते रहती है इनके मांगों पर सरकार विचार करेगी और निकट भविष्य में पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास करेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular