चतरा- चतरा में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सदर चतरा मैदान में आयोजन किया गया। जिसमें मुखिया अतिथि चतरा प्रखंड प्रमुख श्रीमती पांव देवी एवं विशिष्ट अतिथि LR पाठक थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार ने स्वास्थ्य मेला में इलाज एवं परामर्श केंद्र लगाकर लोगों को बीमारी से उपचार एवं सतर्कता के बारे में जानकारी दिया। मेला में मुख्य रूप से डॉ कात्यानी, डॉ सत्यम, डॉ आशुतोष, डॉ अजहर, धीरेन्द्र यादव, अंजली तिर्की, सुरभी कुमारी, नसीम अंसारी, अज़रा वारसी एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
