Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भराहुल गांधी को अमित शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत

राहुल गांधी को अमित शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत

Rahul Gandhi News : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है | अदालत ने उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा यह मामला है।

अदालत ने इस मामले में उनके खिलाफ रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है | राहुल गांधी की ओर से दायर एसएलपी पर सोमवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने झारखंड सरकार और इस मामले के शिकायतकर्ता रांची के भाजपा नेता नवीन झा को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है |

RELATED ARTICLES

Most Popular