Friday, April 24, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

रांची उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इसी को लेकर निरीक्षण किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular