Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तबीयत हुई खराब, जमशेदपुर के टाटा मेन...

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तबीयत हुई खराब, जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में हुए भर्ती

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। चंपाई सोरेन को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर उन्हे जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हाई ब्लड प्रेशर और लूज मोशन से जुड़ी परेशानियों के बाद चंपई सोरेन हॉस्पिटल पहुंचे। प्रारंभिक जांच और इलाज के बाद उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।

चंपाई सोरेन के समर्थकों को पता चला कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है , वे लोग अस्पताल पहुंचने लगे | पूर्व मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार चंचल गोस्वामी ने बताया कि उनकी तबीयत मे सुधार हो रहा है | जब तक वे पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं हो जाएंगे तब तक उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा |

 

RELATED ARTICLES

Most Popular