Saturday, June 27, 2026
Homeखबर स्तम्भजिला प्रशासन के तरफ से किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन...

जिला प्रशासन के तरफ से किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

गिरिडीह जिले के झंडा मैदान में आज जिला प्रशासन के तरफ से किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों के द्वारा उगाए हुए फल, सब्जियां और फूलों को प्रदर्शनी के तौर पर दिखाया गया। वहीं कृषि विभाग, मत्स्य और पशुपालन विभाग के द्वारा भी अलग-अलग स्टाल लगाए गए और सरकार के द्वारा किसानों को दी जा रही सब्सिडी और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कृषि से जुड़े इक्विपमेंट की भी प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही किसानों को रासायनिक खाद्य के जगह जैविक खाद के इस्तेमाल को लेकर प्रोत्साहन किया गया। इस प्रदर्शनी का निरीक्षण जिला कृषि पदाधिकारी के अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा , जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने भी किया और जिले भर के किसानों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular