Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भभाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कामरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस, संकल्प दिवस...

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कामरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस, संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

खलारी चामा चौक में गुरूवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने कामरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले एरिया सचिव कामरेड किशोर खण्डित ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत में शहीद कामरेड महेंद्र सिंह के चित्र पर उपस्थित लोगों के द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। वहीं किशोर खण्डित ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद कामरेड महेंद्र सिंह की तरह हम भी जनता का आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने का काम करेंगे।वहीं उन्होने कहा कि स्थनीय नियोजन पेसा कानून एवं पांचवी अनुसूची को अमल कराने के लिए आंदोलन तेज होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा माले के कॉमरेड भोतान गंझू, एतवारी देवी, शिवबलक लोहरा, महेंद्र लोहरा, आबिद अंसारी, तेजू उरांव, बटन गंझू, लखना उरांव, फिल्मन उरांव, रामचन्द्र, महाबीर गंझू आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular