Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भचुरी परियोजना का वजन घर चालू, पीओ ने ली राहत की सांस

चुरी परियोजना का वजन घर चालू, पीओ ने ली राहत की सांस

खलारी : करोड़ो का नुकसान राजस्व क्षति होने के बाद 16 जनवरी को राँची नापतोल विभाग की इंस्पेक्टर संगीता बाड़ा के अध्यक्षता व जांचोपरांत में पुनः सुचारू किया गया। बताना चाहते है कि चुरी परियोजना का कांटा 28 दिसंबर से बंद था। नापतोल विभाग के इंस्पेक्टर के हरि झंडी मिलते ही कांटा में  कोयला डिस्पैच का काम भी शुरू हो गया। नापतोल विभाग की इंस्पेक्टर गुरुवार की सुबह अपनी टीम के साथ चूरी परियोजना पहुंची और सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कांटा घर के मशीन को स्टांप कर सील किया। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। उधर कांटा घर शुरू होने से प्रबंधन ने राहत की सांस ली। पिछले 19 दिनों से परियोजना का कोयला डिस्पैच पूरी तरह से ठप हो गया था। जिसके कारण परियोजना में 25000 टन कोयले का स्टॉक हो गया था। वहीं कई कोयला लोड गाड़ियां भी 19 दिन तक परियोजना में फंसी रही। गुरुवार को कांटा घर शुरू होते ही रोड सेल और रेलवे साइडिंग में कोलार डिस्पैच शुरू हो गया। ज्ञात होगी 28 दिसंबर को कांटा घर में लगे मशीन में संदिग्ध चिप मिलने के बाद कांटा घर को बंद कर दिया गया था। कांटा सुचारू करने में परियोजना पदाधिकारी अनुज कुमार, विद्युत एवं यांत्रिक विभाग एरिया प्रमुख सुजय चटर्जी, अनुराग रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular