Friday, March 13, 2026
Homeखबर स्तम्भभारतीय जनता पार्टी की ओर से देश भर में संविधान गौरव अभियान...

भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश भर में संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा

रांची : देश में संविधान को अंगीकार किए गौरवशाली 75 वर्ष हो गए हैं। इस गौरवशाली सफर को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश भर में संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज रांची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में संविधान गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा का प्रारंभ रांची के डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट भवन के सामने स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नमन कर और पुष्प अर्पित करने के साथ शुरू हुआ। संविधान गौरव यात्रा के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान अपने संबोधन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान और संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का मान सम्मान भारतीय जनता पार्टी करती है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ अंबेडकर को चुनाव के दौरान कांग्रेस हराने के लिए उन दिनों राजनीति करती थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज भी अंबेडकर के नाम पर कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ राजनीति करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular