Wednesday, February 5, 2025
Homeखबर स्तम्भपंजाब में AAP विधायक की गोली लगने से मौत, देर रात पिस्टल...

पंजाब में AAP विधायक की गोली लगने से मौत, देर रात पिस्टल साफ करते समय हुआ फायर, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की शुक्रवार रात संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि गोली लगने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे की है, जब वे अपने घर में थे।

परिवार ने बताया वे अपनी पिस्तौल की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। गोली उनके सिर में लगी। उन्हें तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया। आप कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई। खबर मिलते ही भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता देर रात अस्पताल पहुंच गए। पुलिस भी सतर्क हो गई।

AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत पर AAP पंजाब अध्यक्ष एवं पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “ये बहुत ही दुखद खबर है। वह बहुत प्यारे और जिंदादिल इंसान थे। आज वह हम सबको छोड़कर चले गए। हम उनके परिवार को संवेदना देने पहुंचे हैं। ये खबर सूनकर मुझे बहुत दुख हुआ है…पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है…”

RELATED ARTICLES

Most Popular