Sunday, October 18, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन

प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन

गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के सिंगल विंडो सेंटर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी आयोजित किया गया। किसान गोष्ठी में प्रखंड के विभिन्न पंचायत से किसान,किसान मित्र सहित अन्य ने भाग लिया। किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक धर्मा उरांव द्वारा किसानों को कई जानकारियां दिया गया। उन्होंने फसल में लगने वाले कीट,उसकी पहचान करने के साथ-साथ और रोकथाम की विस्तृत जानकारी दिया। जबकि किसानों को जीवामृत,बिजमृत बनाने की विधि बताया। निम बेस्ट,नैनो यूरिया सहित कीटनाशक की जानकारी भी विस्तार से दिया गया। किसानों को मिट्टी नमूना संग्रह करने के तरीके व इससे होने वाली लाभ से भी अवगत कराया गया। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के उपेंद्र सिंह, बीटीएम प्रभात कुमार, एटीएम सोनम कुमारी सहित महिला व पुरुष किसान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular